{"_id":"5818d94b4f1c1bc0324365be","slug":"gamblers-beaten-inspector-and-the-homeguard","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों ने दरोगा व होमगार्ड को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआरियों ने दरोगा व होमगार्ड को धुना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्दी का रौब दिखाकर बार-बार जुए की फड़ पर अवैध वसूली करना एक एसआई व होमगार्ड को भारी पड़ गया। आक्रोशित जुआरियों ने दोनों की जमकर पिटाई की और फरार हो गये। पिटाई के बाद थाने पहुंचे दरोगा व होमगार्ड अन्य पुलिस वालों को लेकर लौटे और घटनास्थल के आसपास के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की।
महिलाओं ने विरोध किया तो उनसे भी अभद्रता की गई।एसओ पुलिस की पिटाई की बात से इन्कार रहे हैं। मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है। सोमवार को थाने के एक एसआई क्षेत्र में चल रही जुए की फ ड़ों पर अवैध वसूली कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार वह मोहम्मदपुर खाला बाजार के शिव मंदिर के पास लगी जुए की फड़ में दिन में तीन बार अवैध वसूली कर चुके थे और शाम करीब पांच बजे वह फिर उसी फड़ के पास दरोगा एक होमगार्ड के साथ पहुंचे। उन्होंने फिर पैसों की मांग की।
विज्ञापन
जुआरियों ने कहा कि तीन बाद पैसा दे चुके हैं। इस पर पुलिस वाले गाली गलौज करने लगे, जिससे आक्रोशित लोगों ने एसआई व होमगार्ड की पिटाई कर दी। दोनों को जमकर पीटने के बाद जुआरी मौके से फरार हो गये।
पिटाई के बाद दरोगा ने थाने पहुंच साथी पुलिसकर्मियों को लेकर घटनास्थल पहुंचे। आसपास के घरों में जुआरियों की धर पकड़ करने के बहाने तोड़फोड़ करने लगे। महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।