फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four drug samples failed in the investigation

जांच में चार दवाओं के नमूने हुए फेल

Mon, 24 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 24 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four drug samples failed in the investigation
फिरोजपुर में बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी ड्रग्स
जांच को भेजी गई चार दवाओं के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इनकी पैकिंग और लेवलिंग मानक के विपरीत पाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद औषधि निरीक्षक ने इन मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ ही दवा बनाने वाली कंपनियों को भी नोटिस भेजते हुए जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन


शहर स्थित आभा मेडिकल स्टोर से औषधि निरीक्षक ओपी यादव ने अलग-अलग निरीक्षण में एमाक्सीसिलीन कैप्सूल और ओमे डी कैप्सूल का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया था। लैब विश्लेषक विनय कुमार और राकेश कुमार की भेजी गई जांच रिपोर्ट में लिखा है कि कैप्सूल में जो कलर मिला गया है।
विज्ञापन


इसका जिक्र लेवलिंग और पैकेजिंग पर कहीं दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा छाया चौराहा स्थित अर्पित मेडिकल स्टोर से भरा गया इप्जोल डी कैप्सूल का नमूना भी जांच में फेल हो गया है। विश्लेषकों ने बताया है कि इसमें भी जो कलर मिलाया गया है वह किस प्रकार का है इसका जिक्र पैकिंग पर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बारिनबाग स्थित जायसवाल मेडिकल स्टोर से भरा गया पीरासिटम कैप्सूल भी जांच में फेल हो गई है। इसमें भी कलर किस प्रकार का मिलाया गया है इसका जिक्र नहीं किया गया है। लैब विश्लेषकों ने अपनी जांच रिपोर्ट औषधि निरीक्षक को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है। 


जांच के दौरान जिन चार दवाओं के नमूने भेजे गए थे वह मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। लैब विश्लेषकों की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ ही दवा निर्माता कंपनियों को नोटिस भेज जवाब तलब किया गया है। इनमें से कोई भी दवा किसी ब्रांडेड कंपनी की नहीं है। -ओपी यादव, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed