फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   For demolition of dilapidated structure on stone theater

जर्जर इमारत ढहाने को सिनेमा हाॅल पर पथराव

Thu, 08 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 08 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
For demolition of dilapidated structure on stone theater
आक्रोशित लोगों ने किया जमकर बवाल, पुलिस ने कराया शांत - फोटो : अमर उजाला
शहर मेें हादसे का सबब बन चुकी जर्जर इमारत गिरवाने के लिए लोग आक्रोशित हो उठे है। बृहस्पतिवार को यहां के निवासियोें ने प्रदर्शन कर इमारत के पास स्थित एक सिनेमा हाल में पथराव किया। हालांकि इस दौरान पहुंची पुलिस ने सभी को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ताते चले कि इस इमारत के गिरने से एक युवक की मौत व पांच लोग घायल हुए थे। 
शहर कोतवाली इलाके मेें सट्टी बाजार के पास बनी जर्जर इमारत दो दिन पूर्व अचानक रात में ढह गई थी। इमारत ढहने से इसके मलबे में दबकर जहां एक युवक की जान चली गई थी वहीं पांच लोग चोटिल हुए थे। इस हादसे के बाद से ही यहां के लोग इस इमारत को गिरवाने की मांग करने लगे थे।
विज्ञापन


इसी को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर यहां काफी संख्या मेें भीड़ एकत्र हो गई और जर्जर इमारत को गिरवाने की मांग करने लगे। इस दौरान इमारत के मालिक व प्रदर्शन कर रहे लोगों में कुछ कहासुनी हो गई जिसके बाद सभी ने पथराव कर दिया। पास स्थित दर्पण सिनेमा हाल पर भी लोग पथराव करने लगे जिससे वहां पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। बताते है कि जर्जर इमारत के मालिकोें का ही सिनेमा हाल है जिससे वहां लोगों का गुस्सा निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर पहुंचे कोतवाल बीपी यादव, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अजेंद्र पटेल ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ ने कहा कि लोग इमारत को गिरवाने की मांग कर रहे थे जिस पर नगर पालिका की टीम को बुलाया गया है। कहा जल्द ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस इमारत को ढहवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed