{"_id":"578d1db74f1c1b8075c4b8da","slug":"five-injured-including-homeguard-in-the-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में होमगार्ड समेत 5 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में होमगार्ड समेत 5 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर गांव के खेत में ट्रैक्टर जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। गांव निवासी होमगार्ड समेत पांच लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने सभी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार को हसनपुर गांव में खेत में ट्रैक्टर जाने के विवाद में गांव के निवासी होमगार्ड रमाकांत व विजय कुमार के बीच मारपीट हो गई है।
इसमें रमाकांत, उनके चाचा गया प्रसाद तथा दूसरे पक्ष के विजय कुमार इनकी पत्नी बिटाना व भाई विपिन को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया लखनऊ के नगराम थाने में तैनात होमगार्ड रमाकांत के रविवार को खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर विजय कुमार के खेत में चला गया था।
इसी बात को लेकर उपजे विवाद के कारण सुबह घर से नगराम थाने के लिए निकले होमगार्ड व दूसरे पक्ष में मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा पांचों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज कर दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।