{"_id":"589226ee4f1c1b313de82f18","slug":"firing-at-depyty-jalor-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी जेलर के घर पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी जेलर के घर पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी जेलर के घर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
जेल परिसर में डिप्टी जेलर के आवास के बाहर मंगलवार देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घरों से बाहर आ गए। पीछा करने पर बदमाश फायर करते हुए भाग गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जेल के अंदर अपराधियों पर सख्ती की जा रही है, उसी का यह नतीजा है। घटना के बाद जेल के भीतर भी बैरकों की तलाशी ली गई।
कोतवाली शहर के अंतर्गत जिला जेल परिसर में डिप्टी जेलर संतोष वर्मा के घर के बाहर देर रात करीब नौ बजे पहुंचे दो बदमाशों ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई। तभी पड़ोस में जेलकर्मी की पत्नी ने बदमाशों के हाथ में तमंचा देखकर शोर मचा दिया। संतोष वर्मा जब तक दरवाजा खोलते, शोर सुनकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर जेलकर्मी घरों से बाहर आ गए।
बदमाशों का पीछा किया तो वे फायर करते हुए भाग निकले। घटना के बाद जेल परिसर में दहशत का माहौल है। कोतवाली बीपी यादव ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सीओ सिटी संतोष सिंह ने बताया कि माल गोदाम कॉलोनी की तरफ बाइक खड़ी करके बदमाश आए थे, उनकी तलाश की जा रही है।