{"_id":"7a9514e4834a3ac6953a6a4ead19a689","slug":"fir-on-the-two-tet-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी के दो परीक्षार्थियों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीईटी के दो परीक्षार्थियों पर एफआईआर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) 2015 की परीक्षा में मंगलवार को दो परीक्षार्थियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जनेस्मा व जीजीआईसी नगर में परीक्षा दे रहे दोनों परीक्षार्थी ओएमआर शीट लेकर जाने पर यह कार्रवाई की गई। दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ इन केंद्रों के केेेंद्र व्यवस्थापकों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। वहीं आठ केंद्रों पर 8802 परीक्षार्थी शामिल हुए।
उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2015 मंगलवार को आठ केंद्रों पर कराई गई। पहली पाली में हुई परीक्षा में केंद्र जनेस्मा में एक परीक्षार्थी राजीव कुमार ओएमआर सीट की मूल प्रति लेकर चला गया। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
द्वितीय पाली की परीक्षा में केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर पर परीक्षा दे रही अंजूराज भी ओएमआर की मूल प्रति लेकर चली गई। जिस पर केंद्र व्यवस्थापक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में युवती परीक्षार्थी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि केंद्र जनेस्मा व जीजीआईसी के दो परीक्षार्थी ओएमआर सीट लेकर केंद्र से चले गए थे। उनके खिलाफ दोनों केंद्र के केंद्र व्यवस्थापकों ने तहरीर दी थी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।