फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Father Kidnapped son got out 4.25 lakh

पिता का अपहरण्ा कर बेटे से निकलवाए 4.25 लाख

Fri, 07 Aug 2015 09:03 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
ग्राम बरकत नगर में कुछ लोगों ने असलहों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर बैंक से एक युवक के खाते से 4.25 लाख रुपये निकलवा लिया। दबंगों ने पीड़ित को शिकायत करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिससे पूरा परिवार डरा सहमा है। शुक्रवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर जान व माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बरकत नगर निवासी ननकू प्रसाद पुत्र शत्रोहन लाल ने बताया कि दो अगस्त को दोपहर एक बजे सुधीर व अनुज पुत्र मुन्नू निवासी पीरपुर थाना कोठी दो ट्रैक्टरों से उनके खेत को समतल कर रहे थे। विरोध करने पर कहा कि गलती से हम आपके खेत में आ गए हैं।
विज्ञापन


डीजल का पैसा 15 सौ रुपये हमे दे दो। इसके बाद उन्हें पैसे दे दिए गए, लेकिन अगले दिन ही सुबह दस बजे फिर से वही लोग हमारे खेत में ट्रैैक्टर चला रहे थे। मेड़ के किनारे छह अज्ञात लोग बैठे हुए थे। मना करने पर इन लोगों ने असलहा दिखाते हुए बंधक बना लिया ओर कहा कि हमें आठ लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। वह लोग असलहों के बल पर सबको घर ले गए और बैंक पासबुक लेकर तीन लोग मेरे भाई मनजीत को लेकर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा इब्राहिमाबाद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, अन्य पांच लोग माता-पिता सहित पूरे परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाए है। दबंगों ने मनजीत से उसकेेेे खाते से चार लाख 25 हजार रुपये निकलवा लिए। इसकेे बाद बैंक से लौटने के दौरान पासबुक रास्ते में फेंक दिया और कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed