{"_id":"5a9d77d54f1c1bb5568b71cc","slug":"family-destroyed-by-illicit-liquor-get-cheque","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराबकांड मेें मृतकों के परिवारीजनों को मुआवजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीली शराबकांड मेें मृतकों के परिवारीजनों को मुआवजा
Amarujala Bureau
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते जनवरीमें देवा इलाके में जहरीली शराब पीने से मरने वाले 13 लोगों के परिवारीजनों को जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद दी गई है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में सांसद, विधायक व डीएम और एसपी की मौजूदगी में पीड़ितों में चेक व जमीन के पट्टों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
देवा कोतवाली क्षेत्र मेें बीते दस जनवरी को जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारीजनों को दो दो लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार को शराब कांड के सभी 13 मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद की चेक दी गई है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के लोकसभागार में सांसद प्रियंका सिंह रावत, डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी अनिल कुमार सिंह, विधायक सतीश शर्मा, उपेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, रमेश चंद्रा, एडीएम अनिल कुमार सिंह व एसडीएम सदर एसपी सिंह व तहसीलदार सीपी पाठक की मौजूदगी में सभी पीड़ितों को चेक व जमीन के पट़्टे के कागजात दिए गए।
विज्ञापन