फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Doctors at the sight of the police

आश्रम आने वाले डॉक्टरों पर भी पुलिस की नजर

Tue, 24 May 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 24 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Doctors at the sight of the police
बाराबंकी। देवां थाना क्षेत्र के हरई स्थित अभियुक्त बाबा परमानंद का आश्रम। - फोटो : अमर उजाला
संतान पैदा करने के लिए बाबा द्वारा फैलाए गए इस रैकेट में कई नामी-गिरामी चिकित्सकों का भी अहम रोल सामने आ रहा है। बाबा के आश्रम पर आने वाली पीजीआई की एक महिला चिकित्सक समेत तीन डॉक्टरों के बाबा का करीबी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अभी किसी भी डॉक्टर का नाम नहीं बता रही है लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस इन चिकित्सकों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। बाबा परमानंद के आश्रम पर आने वाले भक्तोें में छोटे से लेकर बड़े तबके हर वर्ग की महिलाएं शामिल रहती थीं।
विज्ञापन


बाबा के आश्रम पर नजर डालें तो यहां कई नेता, बड़े पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बाबा की फोटो लगी हैं। इन्हीं वजहों के चलते बाबा अपने काले कारनामों पर पर्दा डालते हुए पुलिस पकड़ से लगातार बच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा अब तक जो जांच की गई है उसमें पता लगा है कि बाबा द्वारा महिलाओं को बच्चा पैदा करने के नाम पर शोषण करने के काम मेें कुछ डॉक्टर भी मदद करते थे। बाबा जो दवाएं इस्तेमाल करता था वह दवाएं इन चिकित्सकों के द्वारा बाबा को मिलती थीं। अभी पुलिस ने किसी डॉक्टर का नाम नहीं बताया है लेकिन आगे की जांच मेें पुलिस इन डॉक्टरों पर भी शिकंजा कस सकती है।


एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि बाबा के आश्रम में तीन डॉक्टराें के आने-जाने की बात पता लगी है इनमें पीजीआई की एक महिला डॉक्टर भी यहां रेगुलर आती थी। कप्तान ने अभी किसी भी  डॉक्टर का नाम बताने से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस इन डॉक्टरों से पूछताछ करने के बाद बाबा से इनके रिश्तों के बारे में पड़ताल करेगी।

एसपी ने कहा कि यदि किसी चिकित्सक की भूमिका गलत मिलती है तो उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed