{"_id":"59da570c4f1c1b9f678b4af1","slug":"death-of-nnocent-in-the-water-pond-while-playing","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय पानी के हौद में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलते समय पानी के हौद में गिरा मासूम, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलते खेलते एक दो वर्षीय बच्चा पानी के हौद में जा गिरा। परिवारीजन जब तक मौके पर जाकर बच्चे को बाहर निकालते तब तक उसकी डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। थाना रामनगर क्षेत्र के सुढ़ियामऊ कस्बा निवासी इश्तियाक का दो वर्ष का बेटा मिनहाज रविवार शाम घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
जहां बच्चे खेल रहे थे वहां पर आटा चक्की लगी है और उसके हौद में पानी भरा है। इस दौरान बच्चा अचानक हौद में जा गिरा। जब तक आस पास के लोग व परिवारीजन वहां दौड़कर बच्चे को पानी से बाहर निकालते तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत पर मां सितारूननिशां व अन्य परिवारीजनों का रो-रो कर काफी खराब हाल है। परिवारीजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही अंतिम संस्कार करवा दिया है।
विज्ञापन