फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   deadbody found in canal, Police in border dispute

नहर में मिला शव, सीमा विवाद में भिड़ी पुलिस

Sat, 14 Oct 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Oct 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन

नहर में युवक के शव को लेकर शनिवार को बाराबंकी व सीतापुर जिले की पुलिस आपस में ही भिड़ गई। शव को एक-दूसरे जिले की सीमा में बताने की बात पर दोनों जिलों के सिपाही में धक्कामुक्की होने लगी। बताते हैं कि जहां शव मिला वह स्थान सीतापुर में था लेकिन वहां की पुलिस शव नहर में आगे धकेल कर बाराबंकी की तरफ कर रही थी जिसका वीडियो बनाने पर बाराबंकी पुलिस के दीवान व एक ग्रामीण से सीतापुर पुलिस ने मारपीट की व मोबाइल लेकर वीडियो भी डिलीट करा दिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी पर एएसपी व सीओ ने मौके जाकर जांच की है। एएसपी ने सीतापुर एसपी से वहां के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत करने की बात कही है।सरौरा रजबहा नहर में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी पाकर बाराबंकी के घुुुंघटेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां सादी वर्दी में पहले से मौजूद सीतापुर जिले के अटरिया थाने की पुलिस शव को घुंघटेर थाने की सीमा में धकेल रही थी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों थानों की पुलिस में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मोबाइल से इसकी वीडियो बना रहे घुंघटेर थाने के दीवान असलम खान का अटरिया थाने की पुलिस ने मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद दोनों थाने के सिपाहियों में मारपीट होने लगी। हालांकि इस दौरान अटरिया थाने के पुलिस कर्मियों ने घुंघटेर थाने के दीवान व एक ग्रामीण के मोबाइल फोन में बने इस मामले का वीडियो डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मौके पर पहुंचे सीतापुर जिले के सिधौली सीओ ने जब देखा तो शव सीतापुर सीमा में मिला। जिसके बाद सीतापुर की अटरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस कर्मियों के बीच करीब एक घंटे तक चले इस विवाद के बीच ग्रामीणों की भीड़ लगने के साथ ही अफरातफरी का भी माहौल रहा। इस बात का पता लगने पर बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिगंबर कुशवाहा व सीओ फतेहपुर उमाशंकर सिंह ने भी मौके पर जाकर जांच व ग्रामीणों से बात की है।  

....
सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव नहर में मिला था जिसे बाराबंकी की सीमा में किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर अटरिया थाने की पुलिस ने घुंघटेर के पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की है। इस मामले में अटरिया थाने के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी सीतापुर को पत्र भेजा जाएगा। -दिगंबर कुशवाहा, एएसपी उत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed