{"_id":"590e11c04f1c1b0b39443fa8","slug":"dead-body-thrown-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ का कत्ल कर ट्रैक पर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ का कत्ल कर ट्रैक पर फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 06 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के सफदरगंज क्षेत्र में रेल पटरी पर मिले शव की शिनाख्त करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरगंज थाना क्षेत्र में रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों कहा कहना है कि हत्या करने के बाद सिर काटकर शव फेेंका गया है।
थाना सफदरगंज क्षेत्र के बसौनापुर गांव के पास शनिवार की सुबह रेल ट्रैक पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। दोपहर के समय खेत में काम कर रहे ग्रामीणों से शव को देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने के लिये आस पास की ग्राम सभा रूदला जलालपुर, जंगरा बसावना सैफपुर आदि गांवों के प्रधानों को बुलाया पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी और न ही उसके पास कोई ऐसी वस्तु मिली जिससे उसकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
मृतक के पास सुपरफास्ट तंबाकू की एक पुड़िया व सूत काटने वाला एक कटर मिला। ग्रामीणों का कहना है कि अधेड़ का सिर काटने के बाद शव रेल ट्रैक किनारे फेंककर इसे ट्रेन हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया है।
घटना स्थल पर मौजूद थाने के एसआई शबाब हैदर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ जांच की जा रही है। जब तक मृतक की पहचान नहीं हो जाती है तब उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।