{"_id":"59de5e2e4f1c1b65548b6f54","slug":"dead-body-pf-missing-man-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का तालाब में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का तालाब में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा कोतवाली क्षेत्र में शरीफाबाद गांव से दो दिन पूर्व लापता युवक (25) का शव बुधवार को गांव के पास तालाब में मिला है। परिवारीजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है। देवा कोतवाली क्षेत्र के शरीफाबाद गांव निवासी निजाम (25) पुत्र बशीर का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर तालाब से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सुबह के समय ग्रामीणों ने जब युवक का शव पड़ा देखा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। जिस पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने बताया कि निजाम सोमवार को घर से बकरी चराने के लिए निकला था उसके बाद से वह नहीं लौटा। हालांकि पिता ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन