फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cyber criminal arrested

पकड़ा गया शातिर साइबर अपराधी

Fri, 12 Feb 2016 11:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
दूसरे के खाते से हजारों की ऑनलाइन शापिंग किए जाने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक शातिर साइबर अपराधी को शहर स्थिति इंदिरा मार्केट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस अपराधी के पास से चार मोबाइल, सोने-चांदी के सिक्के, विभिन्न कंपनियों के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि कुछ दिन पहले निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग बाराबंकी निवासी सत्यश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि केनरा बैंक मुख्य शाखा से पुत्री की शादी के लिए जमा भविष्य निर्वाह निधि से प्राप्त 1.37 लाख रुपये की किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑन लाइन शॉपिंग की है। रिपोर्ट दर्ज कर इस पर साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक का नाम गौरव सिंह निवासी गांधी आश्रम ओबरी कोतवाली नगर है। आरोपी शातिर अपराधी गौरव को इंदिरा मार्केट स्थित उसकी दुकान से बृहस्पतिवार को शाम चार बजे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से एक लाख चार हजार रुपये वादी के खाते में भिजवाए गए हैं। इसके अलावा उसके पास से चार मोबाइल फोन, सोने के चार सिक्के, चांदी के दस-दस ग्राम के पांच सिक्के, एक अमेरिकी डॉलर, विभिन्न कंपनियों के पांच एटीएम कार्ड व एक आधार कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed