{"_id":"58a493d34f1c1b4917d84873","slug":"cut-the-throat-of-teenager-in-molesting-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी का गला रेता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी का गला रेता
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने एक किशोरी पर चाकू से हमलाकर उसका गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को सीएचसी घुंघटेर मेें भर्ती कराया गया है। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक कस्बा में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी किशोरी बुधवार की दोपहर कस्बे में ही एक दुकान पर जा रही थी। तभी पीछे से पहुंचा कस्बे का ही रहने वाला आसिफ पुत्र यासीन किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमलाकर गला रेत दिया और मौके से भाग निकला।
घटना के बाद आस-पास के लोगों ने किशोरी को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शोहदा आसिफ इससे पहले भी उसे परेशान करता रहा है और अब जब उसने छेड़छाड़ करनी चाही तो इसका विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कहा आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आस-पास इलाके में घूमने वाले शोहदे आए दिन युवतियों से छेड़छाड़ व अभद्रता करते हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।
बड्डूपुर में भी सिरफिरे ने मां-बेटी पर किया था हमला
बीते रविवार की रात बड़्डूपुर क्षेत्र के बकरापुर गांव निवासी जुबेदा खातून पत्नी इश्तियाक अपनी पुत्री हुस्नजहां (20) के साथ घर के कमरे में सो रही थी। तभी छत के रास्ते घर में पहुंचे गांव के ही अकील पुत्र साबिर ने तमंचे से मां-बेटी पर फायर झोंक दिया था। इस वारदात के बाद पुलिस ने बताया था कि आरोपी युवती से विवाह करना चाहता था लेकिन मां के इन्कार करने पर उसने यह वारदात की है। पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।