फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BSF jawan injured by the collision of SUVs, bikes burnt

एसयूवी की टक्कर से बीएसएफ जवान घायल, बाइक जली

Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan injured by the collision of SUVs, bikes burnt
बीएसएफ जवान घायल, बाइक जली - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर दिलोना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीएसएफ  जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि हादसे में उसकी नई बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गयी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैफपुर गुमटी निवासी सदींप पुत्र सत्यनाम का अभी हाल मे ही बीएसएफ  में चयन हुआ है। इसी खुशी मे उसके परिवारीजनों ने अपने बेटे को धनतेरस के मौके पर ग्लैमर मोटर साइकिल खरीद कर दी थी।
विज्ञापन


जिससे वह गुरुवार को घर मे रखे 5 सौ व एक हजार के कुल 25 हजार रुपये जमा कराने सुमेरगंज स्थित स्टेट बैंक शाखा आया था। परंतु बैंक में काफी भीड़ होने के कारण वह वापस जा रहा था। दिलोना मोड़ के पास पीछे से आ रही काले रंग की सफारी गाड़ी से उसे टक्कर मार दी जिससे संदीप सड़क पर ही घिसटता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मोटर साइकिल की रगड़ से निकली किसी चिंगारी से गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया इस बीच सड़क पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने पहुंचकर रास्ता खुलवाकर घायल को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed