{"_id":"571e5a4f4f1c1bae3da91911","slug":"brother-sister-stepmother-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन ने सौतेली मां को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई-बहन ने सौतेली मां को काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सोफिया (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघटेर थानाक्षेत्र के सोहीपुर मजरे दीनपनाह गांव में एक महिला की चापड़ से हत्या कर शव बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया गया। महिला पांच दिन से लापता थी। मृतका की बहन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सौतेले बेटे ने बहन और बहनोई के साथ महिला की हत्या की है।
जिस पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला का गला व पैर कटे मिले हैं जिससे लगता है कि उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई है।
थाना घुंघटेर क्षेत्र के सोहीपुर मजरे दीनपनाह गांव की रहने वाली सोफिया (40) पत्नी नसीर का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित भदेसिया गांव के बाहर कुएं में बोरे में भरा हुआ बरामद हुआ है।
विज्ञापन
रविवार की रात कुएं के पास पूजा करने गईं महिलाओं को जब यहां काफी दुर्गंध लगी तो इस बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने देर रात महिला का शव कुएं से बाहर निकलवाया है।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका का गला व सर कटा था जिससे साफ है कि धारदार हथियार से हत्या करने के बाद महिला का शव कुएं में फेंका गया था।
वारदात के बाद सीओ फतेहपुर दिनेश सिंह व एसओ अवधेश यादव ने मौके का जायजा लिया। आरोप है कि इस वारदात को मृतका सोफिया के सौतेले पुत्र हकीक पुत्री नसरीन ने अपने पति मुकीम व दो अन्य लोगों के साथ अंजाम दिया है।
पुलिस ने मृतका के पुत्री की तहरीर पर इन सभी के खिलाफ हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है। इनमें हकीक को पुलिस ने गिरफतार भी कर लिया है लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल कर अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है।
मृतका सोफिया के पति नसीर ने दो विवाह किया था। कई साल पहले पति की मौत के बाद सोफिया लखनऊ में एक किराए के मकान में अपने पुत्र चौदह वर्षीय फरमान के साथ रहकर मजदूरी करती थी। 19 अप्रैल को इनका सौतेला पुत्र हकीक लखनऊ गया था और सोफिया को अपने साथ गांव बुला लाया था।
इसके बाद 20 अप्रैल की रात को सोफिया अचानक लापता हो गई। सोफिया के पुत्र फरमान ने जब मां का पता लगाया तो उसे बताया गया कि सोफिया कहीं चली गई है। इसके बाद सोफिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के सोहीपुरवा गांव में एक महिला की हत्या उसके सौतेले बेटे व बेटी ने की है। पुलिस की जांच में वारदात के पीछे संपत्ति का विवाद सामने आ रहा है। आरोपी बेटा-बेटी समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। -अब्दुल हमीद, पुलिस अधीक्षक