{"_id":"588b8cfe4f1c1ba333cf6e9a","slug":"bodies-found-in-wells-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बोरवेल से अजय को निकालने के कोशिश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते एक माह से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव कस्बा बदोसरायं में गल्ला गोदाम के पीछे बने एक कुएं में मिला है। शव मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त हजरतपुर के रहने वाले के रूप में की है। भाई ने हत्या की आशंका जतायी है। जबकि पुलिस का कहना है कि मारफीन का लती होने के चलते अधेड़ की जान गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।
कोतवाली व कस्बा बदोसरायं में गुरुवार की शाम करीब छह बजे किसी ने मोबाइल पर स्थानीय पुलिस को खंडहर में बने एक पुराने कुएं में शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गयी।
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकला। शव काफी हद तक सड़ चुका था। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर के शमीम उर्फ बुधई पुत्र शाहिद के रूप में की गई। बताया गया है कि यह नशे का आदि था और गत 27 दिसंबर से घर से लापता था।
विज्ञापन
मृतक के भाई सलीम ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया तथा पुलिस पर मामला दर्ज नहीं करने की बात कही व जांच कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ध्रूव कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। कहा पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई होगी।