फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bodies found in wells, accused of murder

कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 27 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 27 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bodies found in wells, accused of murder
बोरवेल से अजय को निकालने के कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बीते एक माह से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव कस्बा बदोसरायं में गल्ला गोदाम के पीछे बने एक कुएं में मिला है। शव मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त हजरतपुर के रहने वाले के  रूप में की है। भाई ने हत्या की आशंका जतायी है। जबकि पुलिस का कहना है कि मारफीन का लती होने के चलते अधेड़ की जान गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।  
विज्ञापन


कोतवाली व कस्बा बदोसरायं में गुरुवार की शाम करीब छह बजे किसी ने मोबाइल पर स्थानीय पुलिस को खंडहर में बने एक पुराने कुएं में शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गयी।
विज्ञापन


एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकला। शव काफी हद तक सड़ चुका था। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर के शमीम उर्फ  बुधई पुत्र शाहिद के रूप में की गई। बताया गया है कि यह नशे का आदि था और गत 27 दिसंबर से घर से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई सलीम ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया तथा पुलिस पर मामला दर्ज नहीं करने की बात कही व जांच कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ध्रूव कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। कहा पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed