फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bloody conflicts in land disputes, Throwing grenades

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, हथगोले चले

Fri, 12 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 12 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflicts in land disputes, Throwing grenades
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
तालपुरवा मजरे टेड़वा में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। बात बढ़ने पर एक एक पक्ष ने हथगोले से हमला कर दिया। हमलावर ने सिलसिलेवार दस हथगोले फेंके।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फेंके गए हथगोलों की आवाज से इलाका गूंज गया और गांव में दहशत फैल गई। इसी बीच दूसरे पक्ष ने भी फरसा व गड़ासा से हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष के 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कोठी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठी थाना तालपुरवा मजरे टेड़वा गांव में रामू व फूलचंद के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर से इस जमीन के मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर फूलचंद आदि ने दूसरे पक्ष पर हथगोला से हमला कर दिया। हथगोले की आवाज से गांव में दहशत फैल गई।

हमले मेें एक पक्ष के रमेश पुत्र कल्लू, रमपता पत्नी जगन्नाथ, राम बहादुर पुत्र माता बदल, सीतापति पत्नी राम बहादुर, रामू पुत्र राम सिंह व जगन्नाथ पुत्र गंगाराम आदि घायल हो गए।

बम से हुए हमले के बाद पूरा गांव एकत्र हो गया और रामू पक्ष के लोग भी  हमलावरों के घरों में घुस कर लाठी, डंडे, फरसा व गड़ासा हमला कर दिया। इसमें फूलचंद्र पुत्र जगजीवन, इनके पुत्र रमापति, बिपति, सर्वजीत, व साथी बरसाती पुत्र बिहारी, अमरचंद्र पुत्र बुद्ध घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिवारीजनों की मदद से सीएचसी कोठी में भर्ती कराया। फूलचंद व बीपत राम की हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को सीएचसी कोठी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 10 हथगोला फेंका गया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

गांव में दहशत का माहौल
सुबह अभी सबकी नींद भी ठीक  से नहीं खुली होगी कि सुबह करीब छह बजे बम की आवाजों से पूरा गांव दहल उठा। लोगों में अफरा तफरी मच गई। लगातार हुए बम के हमले से पूरे गांव में अफरा तफरी रही। लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। मामला शांत होने पर सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात की गई है। लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है। पूरी गांव में जगह-जगह लोग इस दुस्साहसिक वारदात की चर्चा करते रहे।



वर्जन
तालपुरवा मजरे टेड़वा गांव में दोनों पक्ष में हथगोला फेंकने व धारदार हथियार से हमला किया गया है। मामला भूमि विवाद का है। दोनों पक्ष ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।  
- राय सिंह यादव, थानाध्यक्ष कोठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed