{"_id":"56ec43054f1c1bd45b8b4689","slug":"bike-riding-miscreants-threw-acid-on-bank-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मियों पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मियों पर फेंका तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
तेजाब से झुलसा बैंक कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटरिया की एचडीएफसी बैंक शाखा में तैनात कैशियर व चपरासी पर बैंक से लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम तेजाब फेंक दिया। हमले में दोनों बुरी तरह से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी नर्सिंग होम पहुंचाया जहां से उन्हें लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एचडीएफसी की रामसनेहीघाट शाखा में कैशियर विनय सिंह (35) आदर्श नगर सीतापुर के मूल निवासी हैं। इस समय वो सफेदाबाद स्थित अपनी ससुराल में रहते हैं। काम खत्म करने के बाद विनय सिंह शुक्रवार रात करीब आठ बजे सफेदाबाद जाने के लिए सहयोगी मनोज कुमार (35) के साथ दिलोना मोड़ बाईपास से जा रहे थे।
रास्ते में ब्लॉक कार्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर तेजाब फेंका और भाग निकले। बाइक चला रहा हमलावर लाल रंग का हेलमेट लगाए था।
तेजाब पड़ते ही मनोज व विनय सिंह दोनों बाइक से गिर पड़े। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को पास ही स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां से दोनों को लखनऊ के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल जेएल सोनकर का कहना है कि नाकाबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।