{"_id":"8ccc441550569c757e639c65a8760b05","slug":"bike-rider-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। देवखानी गांव मोड़ के पास रविवार रात बाइक से घर लौट रहे दुकानदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दुुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवखानी निवासी उपेंद्र सिंह उर्फ बब्बू (45) पुत्र मुन्ना सिंह की फतेहपुर रोड पर बुढ़वल चौराहा पर खाद की दुकान हैं। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उपेंद्र दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। देवाखानी गांव मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही उपेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन