{"_id":"58efb9474f1c1b9f36cf8bbf","slug":"bike-rider-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
टूटी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में सिविल लाइन चौकी के पास बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ रही भाभी बाल-बाल बच गई है। मृतक सीतापुर जिले का निवासी है और हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था।
सीतापुर जिले के ग्राम दस्तीपुर थाना मानपुर निवासी देवेंद्र श्रीवास्तव (28) पुत्र रामचंदर श्रीवास्तव अपनी रिश्ते की भाभी सविता श्रीवास्तव के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से लखनऊ जा रहा था। शहर में बस स्टेशन के समीप पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद देवेंद्र जैसे ही देवा मार्ग पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाभी बाल-बाल बच गई।
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ा है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी पीके शर्मा ने बताया कि हादसे के समय युवक बाइक पर हेलमेट लगाकर चल रहा था। उन्होंने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।