फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bike-moped collision, cought fire, two scorching

बाइक-मोपेड की टक्कर के बाद लगी आग, दो झुलसे

Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन

अनखा गांव के पास बुधवार को बाइक व मोपेड की आमने सामने हुई भिड़ंत में दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गए। बचाने दौड़ी एक महिला भी आग की चपेट में झुलस गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां से किशोर व युवक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भयारा कस्बा निवासी सिराज (13) मोपेड से पिपिया में पेट्रोल लेकर घर लौट रहा था। अनखा गांव के पास सामने से आ रहे अलीम (45) निवासी मोहारी कोतवाली फतेहपुर की बाइक से टकरा गया। अलीम हेतमपुर से अपनी साली जहरा को भेजने देवा जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी जहरा दूर जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों बाइकें सड़क पर घिसटती चली गई। इस बीच  पेट्रोल से भरी 10 लीटर की पिपिया फट गई और आग लग गई। दोनों बाइक चालक बाइक के नीचे दबे होने से आग की चपेट में आ गए। वहीं मौजूद महिला ममता किशोर को बचाने दौड़ी तो वह भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अग्निशमन यंत्र व बालू डालकर आग पर काबू पाया। जिस स्थान पर हादसा हुआ ं बंधी एक गाय व आस पास के पेड़ भी झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां किशोर व युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।  


ग्रामीण रामप्रताप, लक्ष्मीकांत, प्रवेश, शिवराज आदि का कहना है कि हादसे की सूचना डॉयल सौ व एंबुलेंस को दी गई। आरोप है कि डॉयल सौ हेतमपुर के पास खड़ी होकर एंबुलेंस का इंतजार करती है। एक घंटे तक घायल सड़क पर तड़पते रहे। जब एंबुलेंस आई तो उसके पीछे पुलिस पहुुंची। पुलिस की कार्यशैली देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed