फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bihari Das Mahant

अपनी हत्या होने के डर से भागा : महंत बिहारीदास

Sat, 16 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 16 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bihari Das Mahant
हमला - फोटो : DEMO Pics
पंचमदास कुटी के महंत बाबा बिहारी दास का आखिर दस दिन बाद पता चल ही गया। वह देवराकला राजगढ़ मध्यप्रदेश स्थित अपने गुरुभाई के आश्रम में पाए गए। बाराबंकी से गए कुछ लोग उन्हें लेकर लौट रहे हैं। फोन पर बातचीत के दौरान बाबा ने बताया कि वह आश्रम से गए नहीं, बल्कि मारपीट व जान जाने के डर से भागे थे।
विज्ञापन


पंचमदास कुटी के महंत बिहारी दास की तलाश में गए सभासद दिनेश तिवारी ने बताया कि महंत बिहारी दास देवराकला राजगढ़ मध्यप्रदेश स्थित अपने गुरू भाई के आश्रम में मिल गए हैं। उन्हें वापस लाया जा रहा है। दिनेश के माध्यम से हुई महंत बिहारी दास से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कई खुलासे किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आश्रम में 1988 से हैं। कुटी में भगवान श्रीकृष्ण, रामजानकी व शंकर जी का मंदिर है। पास ही गुरू भाई बाबा भारतदास की समाधि है। पिछले 8 अगस्त 2013 में आश्रम के मुख्य महंत का देहांत होने के बाद से वह यहां पर अकेले रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य मंहत के देहांत के बाद दिसंबर 2013 से कुछ लोग प्रताड़ित करने लगे। सत्ता पक्ष का भय दिखा कर आश्रम छोड़ने को मजबूर करने लगे। कई बार मारपीटा भी। पुलिस में शिकायत किए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।


इस मामले की कई बार शिकायत भी की लेकिन कुछ भी राहत नहीं मिली जिससे वह जान बचाने के लिए कुटी छोड़ कर चले गए। बाराबंकी वापस आने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed