{"_id":"575863164f1c1b1f349c5464","slug":"beside-the-rail-track-bomb-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन किनारे बम मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन किनारे बम मिलने से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
bomb
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के करंद गांव के पास रेलवे लाइन किनारे बुधवार को एक पॉलीथिन में दो बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता लगा कि बम कागज के बने हुए हैं और उस पर आइटम बम लिखकर दहशत फैलाने का काम किया गया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि यह हरकत किसके द्वारा की गई है।
विज्ञापन
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के करंद गांव के पास से निकली रेलवे लाइन के गेट नंबर 314 के पास बुधवार दोपहर दो काली पॉलीथिन पड़ी थी। यहां के गेटमैन बृजपाल यादव ने जब यह पॉलीथिन उठाकर खोला दो उसमें दो बम निकले। इन बम के ऊपर आइटम बम लिखा होने से गेट मैन के होश उड़ गए। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई।
विज्ञापन
लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने दोनोें बम कब्जे में लेकर जब उन्हेें देखा तो वह नकली बम निकले। नकली बम निकलने की बात सामने आने पर मौके का माहौल सामान्य हो सका और सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि यह काम किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है। एसओ वकील सिंह यादव का कहना है कि रेलवे लाइन किनारे किसी ने दो नकली बम रखे थे। कहा ऐसी हरकत करने वाले के बारे में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।