बैंकों और एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भले ही आए दिन लूट की वारदातों में इजाफा हो रहा हो पर इसके बावजूद जिले की बैंकोें व एटीएम की सुरक्षा में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जनपद में जहां करीब 234 बैंक शाखाओं में करोड़ों का लेन-देन होता है। वहीं, करीब 105 एटीएम भी है। कई एटीएम के बाहर तो सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे है और न ही सुरक्षा गार्ड की तैनाती है ऐसे में यहां की सुरक्षा राम भरोसे ही रहती है।
विभागीय आंकड़ों की मानें तो जिले में विभिन्न बैंकों की करीब 234 शाखाएं है और शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मिलाकर करीब 105 एटीएम लगे हैैं। इसके बावजूद यहां पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम नहीं किए गए हैं। बीते दिनों में जिले से सटे लखनऊ में कैश वैन लूटने की दो बड़ी वारदातें हो चुकी हैं पर उसके बावजूद यहां के बैंक अधिकारी बैंकों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे है। ज्यादातर बैंकों में अंदर तो सीसीटीवी कैमरा लगा है पर एटीएम व बैंक के बाहर कैमरे तक नहीं लगे हैं। इससे यदि एटीएम में कैश वैन आने पर लूट जैसी वारदात हो जाए तो पुलिस के लिए बदमाशाें का पता लगाना भी आसान नहीं होगा। हालांकि जिले में अभी तक एटीएम व उसके आस पास लूट आदि जैसी कोई वारदात नहीं सामने नहीं आई है, लेकिन यदि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद न हुई तो कभी भी कोई अप्रिय मामला सामने आ सकता है।
कहीं सीसीटीवी कैमरे तो कहीं सिर्फ एक गनमैन
शहर में लगे विभिन्न बैंकों में एटीएम व उनमें पैसे डालने आने वाली कैश वैन की सुरक्षा के इंतजाम की हालत काफी खस्ता है। ‘अमर उजाला’ ने जब मंगलवार को इसकी पड़ताल की तो कहीं भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं नजर आए। घोसियाना रोड स्थित संचालित हो रही केनरा बैंक की सुरक्षा राम भरोसे है। यहां पर सुरक्षा के नाम पर मात्र एक गनमैन व सीसीटीवी कैमरे सिर्फ अंदर की ओर ही लगे हैं जबकि दावा बाहर की ओर भी कैमरा लगा होने का किया जा रहा है। यहां एटीएम के आस पास कोई गार्ड भी तैनात नहीं है। वहीं रसूलपुर स्थित सेंट्रल बैेंक एटीएम, छाया चौराहा स्थित आईडीबीआई बैंक एटीएम, कंपनीबाग स्थित केनरा बैंक व बैंक आफ इंडिया के एटीएम व नाका सतरिख स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक व आइसीआईसीई बैंक एटीएम के आस पास सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं दिखे। इन एटीएम पर गार्ड की तो तैनाती है पर वह एक तो निहत्थे रहते हैं और गार्ड कहां पर ड्यूटी देते हैं पता नहीं लग पाता है। इससे साफ है कि जिले में बैंक व एटीएम की सुरक्षा किस तरह से हो रही है।
जिले में शहर व ग्रामीण इलाकों में जितनी भी बैंक व एटीएम है वहां पर संबंधित बैंकों द्वारा सुरक्षा गार्ड रखे जाते हैं। यहां करीब 105 से भी अधिक एटीएम है जहां पर गार्ड रहतेे हैं। यदि कोई एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं तैनात है तो संबंधित बैंक से वार्ता कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था ठीक करवाई जाएगी। एटीएम कैश वैन का कार्य निजी हाथाें में रहता है पर जब वैन एटीएम में पैसे डालने आती तो सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होते हैं। यदि कहीं किसी बैंक द्वार एटीएम की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती जा रही है तो इसकी जांच कर कार्रवाई होगी।
आरएस भदौरिया, जिला लीड बैंक मैनेजर
जिले में जितनी भी बैंक शाखाएं हैं वहां पर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की जाती है। बैंकाें व एटीएम के आस पास पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है। बैंकों में पुलिस द्वारा प्रतिदिन चेकिंग भी की जाती है।
अब्दुल हमीद, एसपी