फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Baba changing hideout in Lucknow, Kanpur, Gorakhpur, Chitrakoot and Satna

लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, चित्रकूट और सतना में बदलता रहा ठिकाने

Tue, 24 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 24 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Baba changing hideout in Lucknow, Kanpur, Gorakhpur, Chitrakoot and Satna
बाराबंकी में मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोपी बाबा परमानंद के बारे में जानकारी देते एसपी अब्दुल हमीद। - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेलने वाले अय्याश बाबा परमानंद आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच ही गया। बाबा लगातार 12 दिन तक पुलिस की आंखों में धूल     झोंकता रहा। इस दौरान बाबा ने लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, चित्रकूट व सतना (मध्य प्रदेश) में शरण ली।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की माने तो बाबा की तलाश में लगी पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब बाबा को अपने कुछ खास लोगों से मोबाइल फोन पर बात करते हुए ट्रेस किया गया। बाबा के हर चाहने वालों पर नजर रख रही पुलिस ने जब सर्विलांस के जरिए इन नंबरों की पड़ताल की तो बात करने वाला बाबा परमानंद निकला।
विज्ञापन


पुलिस को करीब पांच दिन पहले बाबा के फोन पर बात करने की जानकारी हुई थी। इसके बाद पता लगा कि बाबा लखनऊ में है लेकिन पुलिस ने जब वहां दबिश दी तो बाबा भाग निकला था। इसके बाद पुलिस को बाबा की लोकेशन कानपुर, गोरखपुर में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी पुलिस टीम पहुंची लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग सकी। इस बीच रविवार को पता लगा कि बाबा चित्रकूट में है। पुलिस टीम जब सोमवार की सुबह चित्रकूट पहुंची तो जहां से बाबा की लोकेशन मिल रही थी, वहां बाबा नहीं मिला। इसके बाद पता लगा कि बाबा चित्रकूट से सटे सतना में एक धर्मशाला में छिपकर रह रहा है।


पुलिस ने वहां पर दबिश दी और बाबा और उसका चेला अरविंद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस दौरान बाबा ने अपने दूरदराज के कई भक्तोें से भी संपर्क साधा हालांकि अंत में बाबा को पुलिस के चंगुल में फंसना ही पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed