{"_id":"5755b6824f1c1b0b1d9c55c9","slug":"ax-attack-on-three-family-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार के तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को जिला अस्पताल में आई मारपीट में घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली में कूड़ा डालने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सोमवार हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत एक किशोर को गंभीर चोटे आई हैं। परिवारीजनों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ितों ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जैदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पारागंज अतरौली निवासी तेजबहादुर की पांच वर्षीय पुत्री मतीना घर के सामने बनी में खेलते-खेलते कुछ खरपतवार नाली में डाल दी। इसी बात को लेकर सामने घर में रहने वाले रामदास ने इस बात को लेकर तेजबहादुर के घरवालों से गाली गलौज की। सोमवार सुबह 6 बजे रामदास, हनोमान, रामसुरेश, राम नरायण आदि लोगों ने फिर से गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
जिसका विरोध तेजबहादुर की मां तुलसा देवी (65) ने किया तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव करने लल्लावती (25), चंद्रेश (12) पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और तीनों की जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
गांव वालों ने तेजबहादुर को मारपीट की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तेजबहादुर ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। घायलों को ट्रॉमा भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।