फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Assault wounded nine people, including five women

मारपीट में पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल

Sat, 26 Mar 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 26 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Assault wounded nine people, including five women
क्राइम - फोटो : DEMO Pics
सुबेहा के सड़वा गांव में पट्टीदारी के चलते आपसी कहासुनी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा जहां से सभी को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सुबेहा थाने के संड़वा गांव में घर के बाहर बैठी माताफेर की पत्नी सोनापति व पड़ोसी कांशीराम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तथा दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे। शोर सुन कर मौके पर पहुंचे दोनाें के परिवारीजनों ने एक-दूसरे पर जम कर लाठियां भांजी।
विज्ञापन


माताफेर व कांशीराम के परिवार में वर्षों से पट्टीदारी का विवाद चला आ रहा है। मारपीट में सोनापति पत्नी माताफेर, सियाराम की पत्नी शिवरती व पुत्री तारावती, भवानी प्रसाद तथा दूसरे पक्ष से कांशीराम इनकी पत्नी व पुत्री रिंका, ब्याहता पुत्री राजकुमारी व दामाद संजय घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के घायलों के थाना पहुंचने पर पुलिस ने सभी को सुबेहा पीएचसी भेजा लेकिन कोई चिकित्साकर्मी मौजूद नहीं रहने से सभी को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।


थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सुबेहा पीएचसी पर डॉक्टर के न रहने पर मारपीट में घायलों के इलाज के लिए पुलिस को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed