नहर से बाहर निकला घड़ियाल, दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा क्षेत्र के ग्राम खरेहटा स्थित नहर से शुक्रवार सुबह एक घड़ियाल बाहर निकल आया है। घड़ियाल देखने वालों की तुरंत ही भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना वन विभाग के साथ लखनऊ की कैचिंग टीम को दी गई है। इसके बाद पहुंची लखनऊ की टीम ने घड़ियाल को पकड़कर घाघरा में छोड़ दिया।
एक हफ्ते से ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना एक घड़ियाल शुक्रवार को ग्राम खरेहटा के निकट नहर से निकलकर खेत में आ गया। घड़ियाल को खेत में देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से शारदा सहायक नहर में एक घड़ियाल के लुका छुपी का खेल-खेलने क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को दहशतजदा कर रखा था। शारदा नहर के किनारे बसे गांव में नहर के भीतर घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल था।
शुक्रवार की भोर यही घड़ियाल क्षेत्र के ग्राम खरेहटा के निकट नहर से निकल कर एक खेत में आ गया। सुबह ग्रामीणों ने जब घड़ियाल को खेत में देखा तो वहां हड़कंप मच गया। वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी देवा रेंज अनुज सक्सेना के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने घड़ियाल के आसपास कड़ी घेराबंदी कर उस पर नजरें गड़ा दी और लखनऊ से घड़ियाल को पकड़ने के लिए कैचिंग दस्ता बुलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी देवा रेंज अनुज सक्सेना ने बताया कि घड़ियाल को सुरक्षित घाघरा में छोड़ दिया गया है।