{"_id":"5a9d76564f1c1b641f8b8da8","slug":"ado-caught-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान से 25 हजार घूस लेते धरा गया एडीओ पंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान से 25 हजार घूस लेते धरा गया एडीओ पंचायत
Amarujala Bureau
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज ब्लाक के देवीपुर ग्राम प्रधान से 25 हजार रुपये घूस लेते एडीओ पंचायत को गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। एडीओ ने बंद बैंक खाता खोलवाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की थी जिसमें 15 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था। उसने शेष 25 हजार के लिए ग्राम प्रधान को सोमवार को अपने आवास पर बुलाया था। एंटी करप्शन टीम एडीओ पंचायत के खिलाफ हैदरगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर त्रिवेदीगंज ब्लाक में तैनात एडीओ पंचायत (सहायक विकास अधिकारी) शिवाकांत सिंह को हैदरगढ़ स्थित उनके आवास पर एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) गोरखपुर की टीम ने 25 हजार रुपये नकद घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बताते है कि त्रिवेदीगंज ब्लाक के देवीपुर गांव के प्रधान प्रमोद कुमार वर्मा कि सूचना पर एंटी करप्शन टीम गोरखपुर के प्रभारी सुंदर सिंह सोलंकी ने उस समय पकड़ा जब एडीओ पंचायत ब्लाक परिसर में अपने सरकारी आवास पर प्रधान से रुपया ले रहा था। घटना की जानकारी होेते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कोतवाल हैदरगढ़ पीके तिवारी ने बताया कि एंटी करप्शन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सुंदर सिंह सोलंकी की तहरीर पर एडीओ पंचायत केे खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एंटी करप्शन टीम में प्रभारी इंस्पेक्टर सुंदर सिंह सोलंकी, रमेश कुमार, जगदीश तिवारी, सतीश द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, विनोद यादव, शेषनाथ सिंह, रफीक आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन