{"_id":"57a8cf9d4f1c1bb561ee48f7","slug":"across-the-street-oldman-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद सड़क पर शव रख जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद पहुंचे तहसीलदार व सीओ ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
सतरिख थाना क्षेत्र के कटरा मोहना गांव निवासी राहू यादव (65) पुत्र परमेश्वर यादव सोमवार की सुबह करीब सात बजे अपने घर से साइकिल से जरमापुर गांव जा रहे थे। तभी हैदरगढ़ मार्ग पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजय उपाध्याय व सीओ सदर तौकीर अहमद खान ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
तहसीलदार ने मृतक के परिवारीजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।