फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Abductors of Lawyer and journalist caught

सुल्तानपुर से वकील और पत्रकार का  अपहरण कर भाग रहे बदमाश दबोचे

Tue, 21 Aug 2018 11:56 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 21 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Abductors of Lawyer and journalist caught
केस दर्ज - फोटो : Amarujala

सुल्तानपुर निवासी वकील अमित गौतम व पत्रकार अजीम अहमद खान का मंगलवार को मामूली विवाद में के बाद बरौसा थाने के पास से अपहरण कर लिया गया। आरोपी इन दोनों को अगवाकर एसयूवी से फैजाबाद के रास्ते लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन सुल्तानपुर पुलिस द्वारा अपहरण की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होने से जैदपुर पुलिस ने सबको अहमदपुर टोल प्लाजा के पास धर दबोचा। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर अपहरण किए गए दोनों लोगों को सकुशल बचा लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो कार व उसमें असलहे बरामद हुए। 

विज्ञापन



 मंगलवार की सुबह सुल्तानपुर के थाना जयसिंहपुर बदौला बाजार निवासी वकील अमित गौतम व कथित पत्रकार अजीम अहमद खान अपनी कार से कोर्ट के लिए निकले थे। करीब 10 बजे सुल्तानपुर के कादीपुर के भाजपा नेेता अब्दुल हक ने पत्रकार की गाड़ी को टक्कर मार दी। पत्रकार व वकील दोनों नीचे उतर कर देखने लगे तभी पीछे से खड़ी एसयूवी पर सवार बदमाशों ने इनको गाड़ी में जबरन बैठा लिया। अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वहां की पुलिस द्वारा लखनऊ जोन में वायरलेस पर अपहरण कर फैजाबाद से बाराबंकी की ओर ले जाने सूचना दी गई। इसके बाद जैदपुर थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह व अहमदपुर चौकी इंचार्ज धर्मेद्र सिंह ने टोल प्लाजा के पास पुलिस बल के साथ नाकाबंदी की। करीब दोपहर एक बजे सूचना के अनुसार दोनों वाहन फैजाबाद से बाराबंकी की ओर के लिए टोल प्लाजा पार कर रही थी तभी जैदपुर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों कार को घेर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए सात अपहरणकर्ताओं मेें तीन मुंबई के रहने वाले हैं जिसमें राजूराज पाटिल, सुनील सरवनी, अहमद रजा कुरैशी शामिल हैं। वहीं रईस व शुऐब जिला फैजाबाद व अब्दुल हक और प्रभाकर मौर्य सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed