{"_id":"595e7ebe4f1c1b1b078b486d","slug":"91499365054-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की पिटाई कर घर से बाहर निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की पिटाई कर घर से बाहर निकाला
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। एक महिला ने अपने पति पर पिटाई करने के बाद घर से भगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
देवा कस्बे के कचेहरान मोहल्ला निवासी असगर अली ने अपनी पुत्री नाजिया बानो का निकाह 11 साल पहले ग्राम नई बस्ती बहादुरपुर थाना जहांगीराबाद निवासी शेरा के साथ किया था। नाजिया बानो का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति मारने-पीटने लगा था व दहेज कम लाने का ताना देता था। इस बीच नाजिया के चार बच्चे भी हो गए। आरोप है कि एक साल पहले पति ने पिटाई करने के बाद घर से भगा दिया व दूसरा निकाह कर लिया। विवाहिता का कहना है कि उसका पति दूसरी पत्नी के साथ घर में रह रहा है और जब मैं ससुराल जाने की बात कहती हूं तो मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है। विवाहिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति पर कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की है। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।