फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   9 thousand robbed from grocer

किराना व्यापारी को तमंचा दिखा 9 हजार लूटे

Mon, 15 Feb 2016 11:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
दुकान बंदकर रविवार देर रात अपने घर जा रहे एक किराना व्यापारी से बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 9 हजार रुपये की नकदी लूट ली और भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिस पर पहुंची पुलिस ने लुटेरोें की तलाश की पर किसी का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के कित्तापुरवा गांव के रहने वाले संतोष कुमार की क्षेत्र के सिहाली कस्बे में किराना की दुकान है। रविवार देर रात संतोष दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। तभी नहर पुल के पास एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और किराना व्यापारी पर तमंचा तान उससे 9 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की पर किसी का पता नहीं लग सका है। कोतवाल मोहन वर्मा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed