{"_id":"59b824cf4f1c1bb0488b639b","slug":"71505240271-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं मेें डूबकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं मेें डूबकर अधेड़ की मौत
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं मेें डूबकर अधेड़ की मौत
रामनगर, बाराबंकी। एक व्यक्ति की कुएं में डूबकर मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामनगर थाना क्षेत्र के नहामऊ गांव निवासी रामकुमार (46) की सोमवार रात घर के पास स्थित कुएं में डूबकर मौत हो गई। मृतक के साले रूपचंद ने बताया कि रामकुमार काफी समय से मानसिक रोग से परेशान रहते थे। सोमवार की रात यह घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे, तभी लघुशंका जाने के दौरान पास के कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने देखा कि चारपाई से रामकुमार गायब है तो उनकी तलाश करने पर कुएं में शव पड़ा मिला जिसके बाद पुलिस को बताया गया। परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है।