फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अवैध संबंधों के चलते हुई थी फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर की हत्या

अवैध संबंधों के चलते हुई थी फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर की हत्या

Tue, 12 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के चलते हुई थी फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर की हत्या
अवैध संबंधों में हुई थी फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर की हत्या
विज्ञापन


बाराबंकी। अवैध संबंधों के चलते अगवा कर फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर विनय कुमार यादव की हत्या की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने ट्रांसपोर्टर हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक फरार है। पुलिस ने अपहरण-हत्या मेें प्रयुक्त इनोवा कार भी बरामद किया है।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि फैजाबाद जिले के रामपुर छतवारा गांव निवासी ट्रांसपोर्टर विनय कुमार यादव का अपहरण सितंबर रात रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हाईवे बाईपास से इनोवा सवार लोगों ने किया था। इसके बाद व्यापारी का शव अंबेडकरनगर जिले में टांडा के पास घाघरा नदी में मिला था। पाुलिस ने इस मामले का खुलासा करते पांच आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में राजेश सिंह व इनका भाई रंजीत सिंह निवासी ग्राम अशोकपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा, शिशु सिंह उर्फ आनंद विक्रम निवासी मसोधा मोतीनगर थाना पूराकलंदर जनपद फैजाबाद, संदीप यादव निवासी गोकुला थाना रौनाही फैजाबाद, अंकित कश्यप निवासी चौरसिया बिहार बुद्वेश्वर थाना काकोरी जनपद लखनऊ शामिल है। जबकि इनका एक साथी रानू वर्मा फरार हो गया है। पकड़े गए पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बाक्स-
राजेश की पत्नी से थे अवैध संबंध
एएसपी शशीकांत तिवारी ने बताया कि मृतक विनय कुमार यादव व आरोपी राजेश सिंह के बीच पहले काफी दोस्ती थी। यह दोनों टांसपोर्टर का काम करने के चलते एक साथ रहते थे। इसके चलते मृतक व राजेश की पत्नी के बीच अवैध संबंध हो गए थे। ट्रांसपोर्ट के कारोबार व पत्नी से अवैध संबंध के चलते राजेश व विनय के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद राजेश ने लखनऊ के गुड़ंबा थाने में विनय व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन्हीं सब बातों को लेकर राजेश ने अपने भाई व अन्य साथियों के साथ मिलकर विनय के अपहरण व हत्या की साजिश रची। जिसके बाद लखनऊ से इनोवा कार लेकर उसका नंबर प्लेट बदलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
पुलिस टीम को पांच हजार इनाम
एसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी रामसनेहीघाट बृजेशचंद्र तिवारी, सर्विलांस सेल के एसआई अक्षय कुमार, क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी सुधीर अवस्थी, नरेंद्र सिंह, बृजनाथ द्विवेदी, मनीष दुबे, सुनील यादव, आदिल हाशमी, दीपचंद आदि पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed