{"_id":"57a231864f1c1b56152baba1","slug":"6-robber-of-antrgnpdiy-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय गिरोह के 6 लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय गिरोह के 6 लुटेरे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय गिरोह के 6 लुटेरे गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच व रामसनेहीघाट पुलिस ने अंतरजनपदीय लुटेरों के गिरोह के 6 बदमाशों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी बदमाश सीतापुर व बहराइच जिले के निवासी है। एक बदमाश पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से सभी जेल भेजे गए है।
एसपी अब्दुल हमीद ने बुधवार को पुलिस लाइंस में बताया कि रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद बॉर्डर पर कल्यानी नदी पुल के समीप क्राइम ब्रांच व रामसनेहीघाट पुलिस ने मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड़ में छह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए बदमाशों मं सुरेश पासी निवासी ग्राम रंजीतपुर थाना रामपुर मथुरा, सीताराम लोनिया निवासी धोबिनपुरवा थना कैसरगंज जनपद बहराइच, कल्लू निवासी गोड़ापुरवा मजरे किशुनपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर, बहादुर निवासी गोडापुरवा मजरे किशुनपुर थाना सदरपुर सीतापुर, बच्चूलाल निवासी गोड़हिया धोबिनपुरवा थाना कैसरगंज बहराइच व राजकुमार उर्फ सुरेश निवासी ग्राम मरौचा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर शामिल हैं।
विज्ञापन
बदमाशों के पास से पुलिस ने 6 तमंचा, 10 कारतूस, तीन बाइक, पांच मोबाइल फोन, ढाई किलोग्राम चांदी व सौ ग्राम सोने के जेवरात, 21 चांदी के सिक्के व 15 सौ रुपये की नकदी बरामद किया है।
फैजाबाद से लेकर बरेली तक कर चुके वारदातें
एएसपी शफीक अहमद ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह फैजाबाद से लेकर लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, बरेली जिले तक लूट व चोरी, अपहरण, हत्या की कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन बदमाशों का एक संगठित गिरोह है और यह अलग अलग जिलों में रैकी करने के बाद वहां घटनाओं को अंजाम देते है। इस गिरोह का सरगना सुरेश पासी है और इसके खिलाफ पांच हजार का पुरस्कार घोषित था।
लुटेरों का अपराधिक इतिहास
लुटेरों में सुरेश पासी के खिलाफ सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी व फैजाबाद जिलों के विभिन्न थानों में 25 अपराधिक मामले दर्ज है। राजकुमार के खिलाफ भी सीतापुर, लखनऊ व बाराबंकी के थानों में 19 अपराधिक मामले दर्ज है। यह दोनों बहुत शातिर किस्म के अपराधी बताए जाते है।
पुलिस टीम पुरस्कृत
इस गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम प्रभारी विकास पांडेय, कोतवाल रामसनेहीघाट टीपी सिंह, सुधीर, हसन अफरोज जैदी, सुनील यादव, रमेश उपाध्याय, अखंड देव मिश्रा, शोभनाथ यादव, मानवेंद्र त्रिपाठी आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है।