{"_id":"583c6e8a4f1c1b0c1ede582b","slug":"57-thousand-lifted-by-pickpockets-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से जेबकतरों ने उड़ाए 57 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से जेबकतरों ने उड़ाए 57 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में रुपये जमा करने आए एक युवक की जेब काटकर जेबकतरों ने 57 हजार रुपये पार कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। क्षेत्र के ग्राम जियनपुर निवासी शंभू गुप्ता अपने पुत्र के साथ बैंक में पुरानी करेंसी के 57 हजार रुपये अपने खाते में जमा करने गया था।
आरोप है कि जब वह बैंक के भीतर लाइन में लगकर जमा काउंटर पर पहुंचकर पैसा निकालने के लिए जेब में हाथ डाला तो वह अवाक रह गया। जेब में पैसा न होने के साथ ही जेब कटी हुई थी। इसकी सूचना उसने बैंक प्रबंधन व पुलिस को दी।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक (यूबीआई) रविकांत ने बताया कि बैंक के भीतर से कस्टमर की जेब कटने की सूचना पर पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज को देखा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष देवा बीडी तिवारी ने बताया कि सूचना पर बैंक के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।