फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्रेमी संग मिलकर मां ने बेटे को धुना, गंभीर ट्रॉमा सेंटर रेफर

प्रेमी संग मिलकर मां ने बेटे को धुना, गंभीर ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर मां ने बेटे को धुना, गंभीर ट्रॉमा सेंटर रेफर
प्रेमी संग मिलकर बेटे की पिटाई
विज्ञापन

का आरोप, ट्रॉमा सेंटर रेफर

क्रासर
- आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर मां ने किया जानलेवा हमला
- सर्जन ने कहा हेडेंजरी होने से मानसिक संतुलन खो बैठा किशोर

फोटो-53
अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। रिश्तेदार प्रेमी के साथ मां को आपत्तिजनक स्थित में देखना किशोर को भारी पड़ गया। चार दिन पूर्व सीतापुर में मां ने प्रेेमी के साथ मिलकर बेटे की जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह वह अपने साथी को बुलाकर अपने गांव मदरहा पहुंचा। हालत गंभीर होने पर दादी और गांव वालों ने उसे देर रात जिला अस्पताल लाए। जहां हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दादी कलावती ने बताया कि पहले पौत्र का इलाज कर लूूं, फिर तहरीर देकर कार्रवाई कराएंगे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो किशोर के हेड एंजरी होने के कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है।

मालूम हो कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहा निवासी हरिशचंद्र ने सीतापुर जिले निवासी रिश्तेदार के गांव जरमापुर में जमीन खरीदी थी। जिससे खेती में काम होने पर परिवार के साथ यहां जाता था। बीते चार दिन पूर्व मेंथा पेराई के लिए पूरा परिवार जरमापुर गांव गया हुुुआ था। खेत से लौटने पर सूरज (14) ने मां को एक रिश्तेदार के साथ आपत्तिजनक स्थित में देख लिया। देखते ही मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटे की पहले लात घूसों से फिर डंडे से पिटाई कर दी। किशोर ने मदरहा निवासी अपने साथी राजकुमार को फोन कर बुलाया और उसके साथ घर लौट गया। जहां पर उसकी दादी कलावती व पिता ने निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। गुरुवार की देर रात किशोर की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोर के सिर पर आई चोट से मानसिक संतुलन बिगड़ गया जिसको देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed