फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   नैतिक मूल्यों में सुधार से बदलेगा समाज-एसपी

नैतिक मूल्यों में सुधार से बदलेगा समाज-एसपी

Thu, 26 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
नैतिक मूल्यों में सुधार से बदलेगा समाज-एसपी
नैतिक मूल्यों में सुधार से बदलेगा समाज : एसपी
विज्ञापन

बाराबंकी। अधिकारों जानकारी व सजगता जीवन में बहुत जरूरी है। नैतिक मूल्यों में सुधार से ही समाज में बदलाव संभव है। गलत आचरण करने वाले लोगों को जीवन में आदर्श कदापि ने बनाएं। अगर आपको ऊंचाईयों पर पहुंचना है तो सामाजिक जीवन के दायरे को बेहतर बनाना होगा। हमारे नैतिक मूल्य से ही देश व समाज की प्रगति संभव है। समाज में पुलिस के प्रति दुष्प्रचार होता है, लेकिन यदि लोग पुलिस को मित्र समझकर सहयोग करे तो समाज को बेहतर दिशा मिल सकती है। बच्चे देश का भविष्य है बच्चों में नैतिकता के प्रति बदलाव लाने की जरूरत है। यह बातें बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा रामनगर थाना क्षेत्र के अंबिका स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते हुए एसपी अनिल कुमार सिंह ने कही।

एसपी ने कहा कि लोगों में पुलिस के प्रति गलत धारणा बनी हुई है जबकि पुलिस हर किसी की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। एसपी ने कहा युवाओं को अपनी धारणा बदलने के साथ बुर्जुगों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा हमारे देश का संविधान काफी व्यापक है। प्रदेश व केंद्र की सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी सजग है इसी का नतीजा है कि बेटियों की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जाई रही है। इनमें 1090, 100, 183, 181 आदि ऐसे नंबर है जो डायल करने से बेटियों को तत्काल मदद मिल सकती है। एसपी ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला की जमकर सराहना की। पुलिस पाठशाला का शुभारंभ एसपी अनिल कुमार सिंह, कालेज प्रधानाचार्य आरके बाजपेई व प्रबंधक अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिनव त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed