फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अलग अलग स्थानों पर तीन युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

अलग अलग स्थानों पर तीन युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों पर तीन युवकों ने फांसी लगाकर दी जान
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार रात जिंदगी से हताश तीन युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मसौली थाना क्षेत्र के ज्योरी गांव निवासी युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर नीम के पेड़ से फंदा लगा लिया। जबकि, बदोसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम मदारपुर के युवक ने पत्नी से विवाद के बाद कमरे में छल्ले से फांसी लगा लिया। वहीं, सफदरगंज थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव स्थित एक आम के बाग में बांसा मेला आए एक जायरीन का शव पेड़ से लटकता मिला। तीनों मामलों में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी भी मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी धनपत वर्मा (30) का शव छत के छल्ले में रस्सी के सहारे लटकता मिला। मृतक अपनी पत्नी मंजू व तीन बच्चों सुमित (6), पूजा (4) व पलक(3) के साथ रहता था। तीन दिन पूर्व मृतक परिवार के साथ अपनी ससुराल बहराइच जिले के ग्राम मदारपुर गया था। मंगलवार शाम को युवक घर वापस आया परिवार ससुराल में रह गया। गुरुवार रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी नेगांव के प्रधान दिलीप वर्मा के मोबाइल पर फोन कर पति से बात कराने को कहा। घर पहुंचे प्रधान को घटना की जानकारी हुई तो मामले की सूचना बदोसरांय कोतवाली को दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शराब व जुएं का आदी था। जिससे आए दिन पति पत्नी में कहासुनी होती रहती थी। कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडेय गहराई से पड़ताल करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

मसौली प्रतिनिधि के अनुजसार मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरी निवासी नब्बू (45) आर्थिक तंगी सेद परेशान होकर गुरुवार की रात घर के पास लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिवारीजनों ने देखा तो दंग रह गए। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नब्बू कई माह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार में पत्नी समेत छह बच्चे हैं, नशे की लत के कारण परिवारीजन उसे शराब पीने से मना करते थे। गुरुवार की रात को भी परिवार से शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। इस संबंध में मसौली थाना प्रभारी जेएल सोनकर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के बांसा निवासी इमरान किदवाई की बाग में आम के पेड़ से शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसकी शिनाख्त आस पास के लोगों से कराई। युवक की शिनाख्त बहराइच जिले के ग्राम बाजपुर थाना टेरीघाट निवासी राजकिशोर सिंह (42) के रूप में उसके छोटे भाई अशोक सिहं ने की। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से विछिप्त था जिसकी झाड़फूंक कराने बांसा मेला आया हुआ था। रात को तीन बजे अचानक वह गायब हो गया। पुलिस ने भाई व ग्रामीणों से पंचनामा भराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed