{"_id":"595fd3f24f1c1b61268b45b0","slug":"51499452402-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर वृद्घा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आकर वृद्घा की मौत
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। करपिया गांव के एक घर में रखी टीनशेड में अचानक उतरे करंट की चपेट में आई दो नातिनों को बचाने गई वद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर ग्रामीणों ने आननफानन में तार तोड़कर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां वृद्धा की मौत हो गई, वहीं दोनों किशोरियों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। हादसा गुरुवार की देर रात का है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया निवासी सियाराम के घर उसकी दो नातिन रेखा (14) व खुशबू (13) पुत्री रामलखन रिश्तेदारी में आई थीं। गुरुवार की शाम करीब छह बजेे सभी छत पर रखी टीनशेड के नीचे खड़ी थीं। अचानक बिजली आने से करंट टीनशेड में उतर आया। दोनों किशोरियां पाइप पकड़े खड़ी थीं। पाइप में चिपका देख वहां मौजूद उसकी नानी विमला देवी (60) पत्नी सियाराम बचाने दौड़ी। दोनों को छुड़ाते समय वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तार तोड़कर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां विमला देवी की मौत हो गई। वहीं दोनों किशोरियों का इलाज चल रहा है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर वृद्धा की मौत होने की सूचना मिली है। परिवारीजनों द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है। -नरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष मसौली