{"_id":"59a06daa4f1c1bcc4c8b470f","slug":"41503686058-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ पकड़ने के लिए रखे गए दो पिंजरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुआ पकड़ने के लिए रखे गए दो पिंजरे
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तेंदुआ व उसके शावकों की धरपकड़ शुक्रवार को तेज कर दी गई। वन विभाग द्वारा अलग अलग स्थानों पर पिंजरा रखकर बकरी बांधी गई हैं। ग्रामीणों के साथ वन विभाग के कर्मचारी रात को निगरानी कर रहे हैं। दो दिन से पगचिन्ह तक विभाग तलाश नहीं कर पाया है।
शुगर मिल व मोहम्मदपुर गांव में लगातार शावकों संग तेंदुआ देखा जा रहा है। वन विभाग की टीम को न अब तक तेंदुआ दिखा और न ही पगचिन्ह मिले। शुक्रवार को बंद शुगरमिल व मोहम्मदपुर गांव के बाहर अमरूद की बाग में पिंजरा रखा गया है। दोनों पिंजरों में देर शाम बकरी बांधकर उसे झाड़ियों से ढ़क दिया गया। गुरुवार की रात मोहम्मदपुर गांव में वन दरोगा अनिल कांत गुप्ता वन रक्षक अनवर अली, सुदंर पाल, जहांगीर व दिनेश यादव ग्रामीणों की मदद से बाग में व शुक्रवार को दिन में जंगल में तलाश किया पर कहीं कुछ पता नहीं लगा। वन रेंजर नवाबगंज विक्रम सिंह सचान का कहना है कि दो स्थानों पर पिंजरा रखकर बकरी बांधी गई है। वन कर्मचारी दोनों स्थानों पर ग्रामीणों के साथ लगातार कॉबिंग कर रहे हैं।