फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   नशे में विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या

नशे में विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या

Tue, 19 Mar 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
नशे में विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या
सतरिख(बाराबंकी)। दो दिन पहले शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार की रात हुई इस वारदात के बाद मंगलवार की सुबह जब गांव के बाहर शराब ठेके के सामने युवक का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के साथ जांच शुरू की। वारदात के बाद एसपी व एएसपी ने मौके का जायजा लिया। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक सतरिख थाना क्षेत्र के बरौली जाटा गांव निवासी संदीप मिश्रा (32) पुत्र सुरेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चुनमुन की सोमवार की रात धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। गांव के बाहर शराब ठेके के सामने मंगलवार की सुबह जब संदीप का शव पड़ा ग्रामीणों ने देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद इस बारे में पुलिस को बताया गया। इस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर एसपी डॉ सतीश कुमार, एएसपी अशोक कुमार शर्मा, सीओ सदर राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई सुशील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मोहम्मद जुनेद, अहमद अली व जितेंद्र उर्फ खिचड़ी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी जुनेद पर पहले से ही मार्फीन तस्करी व हत्या के मुकदमें दर्ज है। इनमें जितेंद्र उर्फ खिचड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी अभी तक फरार है। एसपी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि घटना शराब के नशे में हुए विवाद के कारण हुई है। आरोपियों ने मृतक के घर में जाकर उसे धमकी दी थी ऐसा ग्रामीणों ने बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed