फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   स्कूल में तोड़फोड़ कर लगा दी आग

स्कूल में तोड़फोड़ कर लगा दी आग

Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में तोड़फोड़ कर लगा दी आग
स्कूल में तोड़फोड़ कर लगा दी आग
विज्ञापन

मसौली (बाराबंकी)। कस्बा मसौली स्थित डिलाइट पब्लिक स्कूल में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। जिससे स्कूल के अभिलेखों सहित हजारों रुपये कीमत की सामग्री व नकदी जलकर खाक हो गयी। स्कूल प्रबंधक ने मसौली पुलिस को आगजनी की घटना की तहरीर दी है।

कस्बा मसौली में संचालित डिलाइट पब्लिक स्कूल में मंगलवार रात्रि अराजक तत्वों ने स्कूल परिसर में घुसकर योजनाबद्ध तरीके से टिनशेड कक्षों में लगे 13 पंखों में से 8 पंखों को तोड़ दिया। इसके बाद स्कूल कार्यालय कक्ष में आग लगाने के साथ समरसेबल को क्षतिग्रस्त करते हुए हैंडपंप के हत्थे को गायब कर दिया जिससे आग को बुझाया न जा सके। रात्रि लगभग डेढ़ बजे मेंथा व्यापारी राजकुमार सोनी जब एक कवि सम्मेलन से घर वापस आये तो स्कूल से निकल रही लपटों को देखकर स्कूल प्रबंधक मोहम्मद अकील अंसारी को सूचना दी। स्कूल में लगी आग की जानकारी पाते ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे प्रबंधक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आग बुझाया तब तक अभिलेख, कुर्सी, मेज, अलमारी, प्रिंटर, पुस्तकालय में रखी पुस्तकें जलकर खाक हो गये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। एसओ झाझन लाल सोनकर का कहना है कि जो तहरीर मिलेगी उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed