{"_id":"59ca93324f1c1b9e538b4792","slug":"31506448178-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से घर जा रही शिक्षिका से चेन स्नेचिंगं का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार से घर जा रही शिक्षिका से चेन स्नेचिंगं का प्रयास
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरे से भिड़ी बहादुर शिक्षिका, चेन छोड़ कर भागे
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दिनदहाड़े एक शिक्षिका चेन लूटने आए बाइक सवार लुटेरे से भिड़ी गई और शोर मचाया। शिक्षिका करीब पांच-सात मिनट तक लुटेरों से संघर्ष करती रही। आसपास के लोगों को आता देख लुटेरे मौके से भाग निकले।
सूचना पर पुलिस ने लुटेरे की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। देर रात पुलिस ने चेन लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पचघरा निवासी रेखा देवी पत्नी अयोध्या प्रसाद श्रीवास्तव कस्बे के ही बाल विद्या मंदिर विद्यालय की प्रधानाचार्या है।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह बाजार से पैदल अपने घर जा रही थी। तभी मोहल्ला पचघरा की गली में पहले से घात लगाये बैठे बाइक सवार बदमाश ने शिक्षिका के गले में सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से शिक्षिका डर गई, मगर बहादुरी दिखाते हुए शिक्षिका लुटेरे से भिड़ गई और करीब पांच-सात मिनट संघर्ष किया।
विज्ञापन
इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए तो लुटेरे भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस ने लुटेरे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। दिनदहाडे़ हुई इस वारदात के बाद मोहल्ले वासियों में काफी भय का माहौल व्याप्त हो गया है। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया की घटना जानकारी हुई है मामले की जांच की जा रही है।