{"_id":"593c3b8f4f1c1b7e3a8b457c","slug":"21497119631-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर व पत्नी समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर व पत्नी समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
ससुर व पत्नी समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट
बहराइच निवासी युवक की हत्या का मामला
गनेशपुर (बाराबंकी)। बहराइच जिले के निवासी युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है। आरोपियों में मृतक की पत्नी व ससुर भी शामिल है पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया है।
जनपद बहराइच के थाना हल्दी क्षेत्र के ग्राम चुरई पुरवा निवासी राजितराम उर्फ निर्मल मिश्रा पुत्र शंकर ने रामनगर थाना क्षेत्र भुंड अमरई गांव निवासी सुमन पुत्री ओमप्रकाश से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। पत्नी सुमन व राजितराम के बीच विवाद होने के बाद वह कुछ दिन पूर्व मायके आ गई थी जिसके बाद सात जून को राजितराम भी यहां आया था जिसके बाद से वह लापता था। शुक्रवार को युवक का शव खेत में पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ससुर ओमप्रकाश, रमेश, सुरेश पत्नी सुमन, घनश्याम, सुनील, जयचंद, पूर्व प्रधान अजय सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।