फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   21 nominataion cancelled

28 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज

Wed, 01 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 01 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
21 nominataion cancelled
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
विधान सभा चुनाव-2017 के लिए सभी छह विधान सभा क्षेत्र से दावा ठोंक रहे 100 प्रत्याशियों में 28 के नामांकन पत्र खारिज हो गए हैं। दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र से सबसे अधिक 11 नामांकन पत्र रद्द किए गए, जबकि रामनगर में किसी भी उम्मीदवार का पर्चा खारिज नहीं हुआ है।  
विज्ञापन


 विधान सभा चुनाव-2017 के लिए सभी छह विधान सभा क्षेत्र में मंगलवार को अंतिम दिन 100 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें कुछ अपूर्ण थे तो कुछ में गलत सूचना थी, जिसके चलते उन्हें खारिज कर दिया गया। इन खारिज नामांकन पत्रों में कोई भी प्रमुख दल का दावेदार शामिल नहीं है।
विज्ञापन


दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र में सईद मुस्लिम, जगत सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार, दीप कुमार राय, अयोध्या प्रसाद, विवेक मिश्र, बंबा प्रसाद, रामानंद माली, देवराज व चंद्रिका प्रसाद के पर्चे खारिज हुए। कुर्सी विधान सभा क्षेत्र से अरुण कुमार, मो. इरफान, नफीस अहमद, आजाद रावत, अब्दुल हमीद, फैजान फरीद किदवई व रिजवान अहमद के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी विधान सभा से बबिता शर्मा, बृजेश कुमार व उमेश कुमार के पर्चे निरस्त किए गए हैं। जैदपुर विधान सभा सुरक्षित सीट से गंगाराम, अमन कुमार व रामरूप के पर्चे निरस्त हुए। विधान सभा सीट हैदरगढ़ सुरक्षित से कल्लू, चेतराम, सुगंधा देवी व सुमित कुमार के पर्चा निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed